दिल्ली की जहरीली हवा को स्वच्छ करेगी IIT कानपुर की ‘आर्टिफिशियल रेन’ तकनीक, जानें कैसे होगा कम प्रदूषण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली एक बार फिर खतरनाक स्तर के वायु प्रदूषण से घिरी हुई है। आसमान में धुंध की मोटी परत छाई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में राहत की किरण लेकर आई है आईआईटी कानपुर की वैज्ञानिक टीम, जिसने कृत्रिम वर्षा (Artificial Rain) तकनीक के ज़रिए दिल्ली की जहरीली हवा को शुद्ध करने की तैयारी पूरी कर ली है।

कैसे काम करेगी यह तकनीक

आईआईटी कानपुर की टीम, दिल्ली सरकार और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से इस अभियान को अंजाम दे रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, विशेष केमिकल स्प्रेड क्लाउड तकनीक अपनाई जाएगी, जिसमें एक विशेष विमान के माध्यम से सिल्वर आयोडाइड और सोडियम के मिश्रण वाले रसायन को बादलों में छोड़ा जाएगा। यह केमिकल नमी को बढ़ाकर कृत्रिम वर्षा उत्पन्न करेगा, जिससे हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व नीचे बैठ जाएंगे।

IIT कानपुर ने की पूरी तैयारी

संस्थान के निदेशक डॉ. मणिंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस तकनीक से करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्र में बारिश कराई जा सकती है। पहले भी इस प्रयोग की कोशिश की गई थी, लेकिन आवश्यक अनुमतियाँ न मिलने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका था। इस बार दिल्ली सरकार और पर्यावरण मंत्रालय दोनों से अनुमति मिल चुकी है। अब केवल अनुकूल मौसम यानी पर्याप्त बादलों के बनने का इंतजार है। टीम ने सभी तकनीकी तैयारियाँ और प्रैक्टिस रिहर्सल पूरी कर ली हैं। जैसे ही बादल दिल्ली के आसमान में घिरेंगे, तुरंत केमिकल स्प्रे कर बारिश कराई जाएगी।

विशेषज्ञों की राय

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि कृत्रिम वर्षा के बाद हवा में मौजूद धुआं, धूलकण और अन्य प्रदूषक तत्व धुल जाएंगे, जिससे राजधानी की वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

देश के लिए एक मॉडल बन सकती है यह पहल

आईआईटी कानपुर की यह तकनीक न केवल दिल्ली के लिए बल्कि आने वाले समय में देश के अन्य प्रदूषित शहरों के लिए भी एक प्रभावी समाधान साबित हो सकती है।

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।