तान्या मित्तल का पोटाश गन वीडियो वायरल, भाई ने बताया – पुराना फुटेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: दीपावली के समय पोटाश और कार्बाइड गन के कारण कई बच्चों और युवाओं की आंखों में चोटें आने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर बिग बॉस फेम तान्या मित्तल का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह सड़क पर पोटाश गन चलाते नजर आ रही हैं।

वीडियो में तान्या गन को दो बार टिक करती हैं और फिर जोर से झटका मारकर उसे फोड़ती हैं। हालांकि यह फुटेज इस साल का नहीं है, क्योंकि तान्या इस समय बिग बॉस हाउस में हैं। उनका भाई अमृतेश मित्तल ने बताया कि यह वीडियो कई साल पुराना है और उन्होंने इसे हटवाने की कोशिश करने की बात कही।

ग्वालियर में कार्बाइड और पोटाश गन, जिन्हें देसी पटाखा गन भी कहा जाता है, से कई दुर्घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले तीन दिनों में लगभग 200 लोग इन गनों के कारण आंखों की चोटें झेल चुके हैं, जिनमें ग्वालियर जिले में 38 केस दर्ज किए गए हैं। इस कारण कलेक्टर रूचिका चौहान ने धारा 163 के तहत इन गनों के क्रय-विक्रय और उपयोग पर रोक लगा दी है।

पुलिस लगातार पोटाश और कार्बाइड गन बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसे में वायरल हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा पैदा कर दी।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक