इटावा में मशहूर मिठाई की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A massive fire broke out at a famous sweet shop in Etawah, causing losses worth lakhs.

इटावा।
शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध विशंभर स्वीट हाउस में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में रखी मिठाइयाँ, फर्नीचर, और अन्य सामान पूरी तरह से जल गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग अचानक भड़की और कुछ ही पलों में पूरे स्वीट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं ताकि आग अन्य दुकानों तक न पहुंचे।

सदर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल दुकान मालिक द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विशंभर स्वीट हाउस शहर की पुरानी और मशहूर मिठाई की दुकानों में से एक है। ऐसे में इस घटना ने न सिर्फ व्यापारी वर्ग को हिला दिया है, बल्कि ग्राहकों में भी मायूसी फैली हुई है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG