हापुड़ में मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरातफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ammonia gas leak at a meat factory in Hapur causes panic

हापुड़ जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रेबन फूड प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्टरी में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसते ही फैक्टरी परिसर और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और सूचना दमकल विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार, फैक्टरी के बॉयलर में तकनीकी खराबी आने के कारण गैस का रिसाव हुआ था। अमोनिया गैस तेजी से फैलने लगी जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया।

दमकलकर्मियों ने गैस रिसाव वाले हिस्से को बंद किया और फैक्टरी परिसर को खाली कराया। विभाग की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल प्रशासन ने फैक्टरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि गैस रिसाव पर अब पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है। घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला