,

IND vs AUS: दूसरे ODI में पलटवार को तैयार टीम इंडिया

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND vs AUS: दूसरे ODI में पलटवार को तैयार टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा। पहले ODI में हार झेलने के बाद शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने का प्रयास करेगी।

एडिलेड में भारत का रिकॉर्ड

एडिलेड में टीम इंडिया ने अब तक 15 ODI मैच खेले हैं। इसमें 9 में जीत मिली है, 5 में हार हुई और 1 मैच टाई रहा। साल 2019 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर यहां यादगार जीत दर्ज की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारत को सिर्फ 2 बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक एडिलेड में 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार जीत हासिल की है।

IND vs AUS- India TV Hindi

पहले ODI में भारत को मिली हार

तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मैच में बारिश ने मैच को प्रभावित किया। भारत ने 26 ओवरों में 136 रन बनाए और 9 विकेट गंवाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत 21.1 ओवर में 131 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। अब एडिलेड में सभी की नजर टीम इंडिया की वापसी पर टिकी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल टीम की वापसी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस