फिरोजाबाद : मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद बवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Chaos after death of woman injured in assault

जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के नगला महादेव गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने दुखद रूप ले लिया। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला लता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान लता देवी को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एम्बुलेंस से नीचे नहीं उतरने दिया और मौके पर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती, तो उनकी मां की जान बच सकती थी।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी टूंडला और थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। बढ़ते तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला