Ayodhya Deepotsav 2025: 27 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ayodhya Deepotsav 2025: Ramnagari lit up with 2.7 million diyas, chants of Jai Shri Ram echoed, recorded in the Guinness World Records

report: vandna rawat, ankur pandey, by: vijay nandan

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दिव्यता और भक्ति के प्रकाश से नहा उठी। दीपोत्सव 2025 के अवसर पर 28 लाख दीपों की रोशनी से पूरी नगरी जगमगा उठी। सरयू तट से लेकर राम मंदिर परिसर तक हर दिशा में “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंज उठे। इस वर्ष का दीपोत्सव अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक रहा, जिसने न सिर्फ श्रद्धालुओं का मन मोह लिया बल्कि एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में फिर दर्ज हुआ अयोध्या का नाम

गिनीज टीम की मौजूदगी में ड्रोन से दीपों की गणना की गई और आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई कि 26 लाख 17 हजार 215 दीप एक साथ जलाए गए। इसके साथ ही अयोध्या ने न सिर्फ एक बल्कि दो विश्व रिकॉर्ड बनाए। पहला दीपों की संख्या का और दूसरा 2128 वेदाचार्यों द्वारा एक साथ की गई सरयू आरती का। इस गौरवपूर्ण क्षण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रामलला का पूजन

दीपोत्सव के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दरबार में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कभी अयोध्या की आस्था का अपमान करते थे, वे आज इस अलौकिक दृश्य को देखकर असहज हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का धन “सैफई महोत्सव” नहीं बल्कि “कुम्हारों और कलाकारों” के उत्थान में खर्च हो रहा है।

भक्ति और सुरक्षा दोनों का अद्भुत संगम

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे। एटीएस कमांडो, पुलिस बल और स्वयंसेवक हर कोने पर तैनात रहे। लगभग 32,000 वॉलंटियर्स ने दीप प्रज्वलन में भाग लिया। महज़ 15 मिनट में राम की पैड़ी पर 28 लाख दीप प्रज्वलित कर एक अद्भुत नज़ारा पेश किया गया।

संतों और महंतों का सम्मान

राम कथा पार्क में आयोजित मुख्य समारोह में संतों, महंतों और विद्वानों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली का विशेष उपहार भेंट किया। पूरे पार्क में भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

रामायण झांकियों से सजी अयोध्या की सड़कें

सुबह साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन पर आधारित 21 झांकियां निकाली गईं। ये झांकियां आधुनिक 3D तकनीक से तैयार की गई थीं, जिनमें रामायण के प्रमुख प्रसंगों का जीवंत प्रदर्शन हुआ। लता मंगेशकर चौक से लेकर राम कथा पार्क तक का मार्ग भव्य पुष्प सज्जा और सरयू जल से पवित्र किया गया। राम कथा हेलीपैड पर पुष्पक विमान के रूप में सजे हेलीकॉप्टर से भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं वानर सेना के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद राम राज्याभिषेक का दृश्य पूरे आयोजन का केंद्र बन गया।

लेज़र, लाइट और ड्रोन शो से सजी रात

20 अक्टूबर की शाम को भी श्रद्धालुओं के लिए लेज़र, लाइट और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो अयोध्या की पौराणिक भव्यता और आधुनिक तकनीक के संगम का प्रतीक बनेगा। रत की संस्कृति, कला और एकता का संदेश देने वाला आयोजन साबित हुआ। जब 28 लाख दीपों ने सरयू किनारे एक साथ प्रकाश फैलाया, तो पूरा विश्व अयोध्या की इस दिव्यता का साक्षी बना।

ये भी जानिए: Diwali 2025: दिवाली कब है, पूजा विधि, सामग्री की सूची, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ