,

मुरादाबाद में 11 लाख दीपों से जगमगाया शहर, ड्रोन शो में दिखे भगवान श्रीराम

Moradabad city lit up with 1.1 million lamps, Lord Rama seen in drone show

मुरादाबाद, 18 अक्टूबर 2025 (संवाददाता दानवीर सिंह) – अयोध्या की तर्ज पर मुरादाबाद में भी इस बार दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नगर निगम मुरादाबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे शहर को दीपों की रौशनी से सजाया गया। लगभग 11 लाख दीपक जलाकर शहर को जगमगा दिया गया।

दीपोत्सव के मुख्य आकर्षण में 1500 ड्रोन का भव्य ड्रोन शो रहा, जिसमें भगवान श्रीराम, सरदार वल्लभभाई पटेल और कल्कि अवतार के अद्भुत दृश्य प्रदर्शित किए गए। आसमान में तैरते इन रोशनी के चित्रों ने हजारों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान शानदार आतिशबाजी ने दीपोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। लोग इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आए।

पूरा शहर मानो अयोध्या नगरी की झलक प्रस्तुत कर रहा था। नगर निगम के इस प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है। नागरिकों ने इसे “मुरादाबाद का सबसे भव्य दीपोत्सव” बताया और कहा कि ऐसी भव्यता पहली बार देखने को मिली है।

मुरादाबाद का यह दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि शहर की एकता और गौरव का भी शानदार उदाहरण पेश किया।

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…