,

हिंदू लड़कियां जिम न जाएं, घर पर करें योग” — BJP विधायक गोपीचंद पडलकर का बयान, मचा विवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र: बीड जिले से बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा कि हिंदू लड़कियों को जिम जाने की बजाय घर पर ही योग करना चाहिए। उनके अनुसार, जिम में ट्रेनिंग देने वाले कुछ लोग लड़कियों को “फंसाने की कोशिश” करते हैं, इसलिए परिवारों को सतर्क रहना चाहिए।

विधायक पडलकर ने कहा, “मैं बेटियों से निवेदन करता हूं कि किसी के बहकावे में न आएं। बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिम में कौन ट्रेनर है, यह देखिए। योग जैसी गतिविधियां घर पर की जा सकती हैं, जिम जाने की कोई आवश्यकता नहीं। कुछ लोग खेल और फिटनेस के नाम पर हमारी बेटियों को निशाना बना रहे हैं।”

बयान पर मचा विरोध

पडलकर के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक वर्गों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। आलोचकों का कहना है कि विधायक का यह वक्तव्य महिलाओं की स्वतंत्रता और समानता के अधिकारों पर सवाल खड़ा करता है।
विरोध करने वालों ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ घर तक सीमित करने की मानसिकता स्वीकार्य नहीं है। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक का बयान सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है और यह समाज में नफरत फैलाने का काम करता है।

पहले भी विवादों में रहे हैं पडलकर

यह पहली बार नहीं है जब गोपीचंद पडलकर विवादों में आए हों। इससे पहले 17 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उनके समर्थकों और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच विधान भवन में झड़प हो गई थी।
इस घटना से एक दिन पहले दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे प्रकरण पर दुख जताया था और कहा था कि सभी विधायकों को संसदीय मर्यादा और आचरण का पालन करना चाहिए।
हालांकि, घटना के बाद पडलकर और आव्हाड दोनों ने विधानसभा में अपने समर्थकों के व्यवहार पर खेद व्यक्त किया था। विधायक पडलकर के ताज़ा बयान ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और इस पर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच बहस जारी है।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट