Report: Pratap Bhagel
मुरैना: मुरैना पुलिस और ग्वालियर पीसी-पीएनडीटी टीम ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भ्रूण लिंग परीक्षण के एक सेंटर पर छापा मारकर कार्रवाई की है। टीम ने एक युवक को दबोच लिया, जो कथित तौर पर अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहा था।
घटना का विवरण:
पकड़े गए आरोपी का नाम संजीव शर्मा, निवासी गोपालपुरा है। वह प्रेमपुरा स्थित किराए के मकान में संचालित सेंटर में कार्यरत था। यह सेंटर सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने स्थित था। मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन सहित भ्रूण लिंग डिलीवरी से संबंधित अन्य सामग्री भी बरामद की गई।
टीम और कार्रवाई:
डॉ. बिंदु सिंघल और डॉ. प्रबल प्रताप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़कर थाने में पुलिस के हवाले किया। फिलहाल थाने में आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच टीम द्वारा गंभीरता से की जा रही है।





