भोपाल में ट्रांसफर आदेश की अनदेखी करने पर 8 पुलिसकर्मी निलंबित, डीसीपी ने की सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस महकमे में बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सामने आई है। ट्रांसफर आदेश का पालन न करने पर डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस कार्रवाई में 1 सब-इंस्पेक्टर (SI), 1 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), 4 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल शामिल हैं।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को विभागीय तबादले के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे, लेकिन इन्होंने नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट नहीं की और आदेश की अनदेखी की। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम व तैनाती:

  • उप निरीक्षक: साबिर खान (टीला जमालपुरा थाने में पदस्थ)
  • सहायक उप निरीक्षक: रामअवतार (रक्षित केंद्र)
  • प्रधान आरक्षक क्रमांक 1906: नरेश कुमार शर्मा (श्यामला हिल्स थाना)
  • प्रधान आरक्षक क्रमांक 1851: मनोहरलाल (बागसेवनिया थाना)
  • प्रधान आरक्षक क्रमांक 2091: चंद्रमौल मिश्रा (कमलानगर थाना)
  • आरक्षक क्रमांक 1517: वीरेंद्र यादव (हनुमानगंज थाना)
  • आरक्षक क्रमांक 4682: कपिल चंद्रवंशी (हनुमानगंज थाना)
  • आरक्षक क्रमांक 3305: प्रशांत शर्मा (अपराध शाखा)

विभागीय अनुशासन की सख्ती

डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने साफ किया कि किसी भी स्थिति में ट्रांसफर आदेश की अवहेलना स्वीकार्य नहीं है। नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है।

सोशल मीडिया पर रील विवाद भी चर्चा में

हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा की थाने के भीतर बनाई गई एक रोमांटिक गाने पर रील वायरल हुई थी। इस मामले के बाद रीवा रेंज के DIG राजेश सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर अनुचित पोस्ट या रील डालने से परहेज करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि विभाग की गरिमा के खिलाफ पोस्ट करने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील