DELHI ELECTIONS: चुनाव से आप को झटका, 8 विधायक बीजेपी में शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
8 AAP MLAs joined BJP, accused AAP of corruption

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को AAP से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायकों ने शनिवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया। कुछ वक्त पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि, इस प्रकार का कुछ हो सकता है, हालांकि आप ने सारे हालातों पर कंट्रोन होने का दावा किया था। बता दे कि, दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। लेकिन इससे पहले बीजेपी ने बड़ा दांव चलकर आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

दिल्ली चुनाव से पहले आप में बड़ी टूट देखने को मिली है। आप के 8 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के सामने काफी बड़ा सियासी संकट खड़ा हो गया है। इन सभी 8 विधायकों ने कल आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा इस्तीफा दे दिया था।

‘आप’ के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि सभी विधायक इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पार्टी छोड़ने वालों में राजेश ऋषि, नरेश यादव, भावना गौड़, रोहित महरौलिया, बीएस जून, मदन लाल, पवन शर्मा और गिरीश सोनी शामिल हैं। सभी ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और स्पीकर को पत्र लिखकर विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी।

इन 8 विधायकों ने AAP से दिया इस्तीफा

1. जनकपुरी विधायक राजेश ऋषि
2. महरौली विधायक नरेश यादव
3. पालम विधायक भावना गौड़
4. त्रिलोकपुरी विधायक रोहित महरौलिया
5. बिजवासन विधायक बीएस जून
6. कस्तूरबा नगर विधायक मदन लाल
7. आदर्श नगर विधायक पवन शर्मा
8. मादीपुर विधायक गिरीश सोनी

2011 से 2025 तक: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर लंबे समय बाद नॉकआउट जीत

कांग्रेस का बड़ा आरोप: भाजपा विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस को क्यों नहीं? जीतू पटवारी बोले!

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप