,

6 गेंद और 25 रन, गेंदबाज़ों ने कैसे दिलाई भारत को जीत: साउथ अफ्रीका को तीसरा टी-20 मुकाबला हराया

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच बुधवार को सेंचुरियन में हुए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की। तिलक वर्मा ने मैच में अपनी पहली सेंचुरी लगाई, साथ ही अर्शदीप की शानदार बॉलिंग से भारत ने सफलता हासिल की। साउथ अफ्रीका ने मैच में पहले बालिंग चुनी, जिसके बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 7 विकेट पर सिर्फ 208 रन ही बना पाई, और भारत ने 11 रन से जीत हासिल की।

तिलक वर्मा ने 107 रन के साथ जहां अपनी पहली सेंचुरी लगाई तो वहीं अभिषेक शर्मा ने भी 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भारत से अर्शदीप सिंह ने 3 और वरूण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की बात की जाए तो एंडिले सिमेलाने औऱ केशव महाराज ने 2-2 विकेट झटके, साथ ही मार्को यानसन ने 16 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। हेनरिक क्लासन 41 औऱ ऐडन मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए।

मैन ऑफ द मैच: तिलक वर्मा

पिछले मैचों के प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन से टीम को काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने पहले ही ओवर में अपना विकेट गवां दिया। जिसके बाद भारत ने तुरंत रणनीति में बदलाव करके तिलक वर्मा को सूर्यकुमार यादव की जगह उतारा, तिलक ने ना सिर्फ अपने करियर की पहली सेंचुरी लगाई, बल्कि 107 रन के साथ नॉटआउट रहे। तिलक के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दा मैच दिया गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…