जोधपुर में तांत्रिक मौलाना के 5 अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जोधपुर: धार्मिक चोला पहनकर तंत्र-मंत्र का ढोंग करने वाले एक कथित तांत्रिक मौलाना की शर्मनाक करतूतें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पांच वीडियो में आरोपी महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। घटना के उजागर होते ही आरोपी फरार हो गया और उसके घर व दुकान पर ताले लग गए हैं।

महिलाओं को तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसाया

बताया जा रहा है कि आरोपी मौलाना अफजल खुद को तंत्र विद्या का विशेषज्ञ बताकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था। खासतौर पर वह उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जिनके संतान नहीं होती थी। महिलाओं के भरोसे का फायदा उठाकर वह तांत्रिक क्रियाओं के बहाने उनका शारीरिक शोषण करता था।

वायरल वीडियो के बाद फरार

सोशल मीडिया पर पांच अलग-अलग वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें मौलाना महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिख रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आरोपी ने भनक लगते ही फरार होने का रास्ता अपनाया।

पुलिस की जांच जारी

सदर बाजार थाना प्रभारी माणकराम ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। वीडियो में चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के कारण जांच में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस खुद संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।

समाज में बढ़ी चिंता

स्थानीय लोग आरोपी की करतूतों से हैरान हैं। मोहल्ले में चर्चा ज़रूर है, लेकिन बदनामी और सामाजिक दबाव के डर से पीड़ित महिलाएं अब तक सामने नहीं आई हैं। पुलिस महिला पीड़ितों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है ताकि मामले में कार्रवाई की जा सके।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में ढोंगी तांत्रिकों के खतरनाक कृत्यों को उजागर किया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और समाज मिलकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हैं या नहीं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,