31 मई को SIT के सामने पेश होंगे प्रज्वल रेवन्ना, वीडियो संदेश के जरिए दी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें बताया है कि वो भारत लौट रहे हैं। साथ ही वीडियो में रेवन्ना ने बताया है कि वो 31 मई को विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होंगे। हालांकि, इस मामले पर जेडीएस या निलंबित पार्टी सांसद के परिवार की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि रेवन्ना पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो में क्या कहा?

प्रज्वल रेवन्ना की ओर से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा गया, “जब 26 अप्रैल को चुनाव हुए तो मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था और कोई एसआईटी नहीं बनी, मेरी विदेश यात्रा पूर्व नियोजित थी। मुझे आरोपों के बारे में तब पता चला जब मैं अपनी यात्रा पर था। राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने इसके बारे में और मेरे खिलाफ बात करना शुरू कर दिया और मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश रची गई। शुक्रवार 31 मई को सुबह 10 बजे मैं एसआईटी के सामने पेश होकर जांच से जुड़ी सारी जानकारी दूंगा। मैं जांच का समर्थन करूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है।”

प्रज्वल रेवन्ना ने अपने वीडियो की शुरुआत में कहा, “सभी को नमस्कार, सबसे पहले मेरे माता-पिता, मेरे दादाजी, मेरे कुमार अन्ना, देश की जनता और जेडीएस के सभी कार्यकर्ताओं से मैं क्षमा मांगता हूं, मैं विदेश में हूं। मुझे उचित जानकारी नहीं दी गई, मैं यहां 26 तारीख को चुनाव होने पर सभी को जानकारी देने आया हूं।”

‘मेरी विदेश यात्रा पहले से ही तय थी तो…’

रेवन्ना ने अपने मैसेज में आगे कहा, “26 तारीख को जिस दिन चुनाव हुआ, उस दिन तक किसी को भी मेरे ऊपर कोई शक नहीं था। इस तरह का कोई मामला या घटना सामने नहीं आई थी और न हीं कोई एसआईटी गठित की गई थी। मेरी विदेश यात्रा पहले से ही तय थी तो ऐसे में मैं 3-4 दिन बाद विदेश यात्रा पर चला आया। जब मैंने यूट्यूब और न्यूज चैनल देखे तो मुझे इस घटना की जानकारी मिली। जब मुझे एसआईटी ने नोटिस भेजा तो वकील के जरिए इसका जवाब भेजा गया।”

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

गुरदासपुर ब्लास्ट: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

- Advertisement -
Ad imageAd image

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल