28th CSPOC Convention: जयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
28th CSPOC Convention

By: Suman,Edit By: Mohit Jain

28th CSPOC Convention: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का भावभीना स्वागत किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल 28वें CSPOC सम्मेलन के बाद भ्रमण कार्यक्रम के लिए शहर पहुंचे।

28th CSPOC Convention: विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जयपुर हवाई अड्डे पर अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर, तिलक लगाकर और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। श्री देवनानी ने कहा कि यह राजस्थान के लिए गर्व का विषय है कि विश्व के विभिन्न देशों से आए संसदीय प्रतिनिधि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक विरासत और अतिथि-सत्कार की परंपरा से परिचित हो रहे हैं।

28th CSPOC Convention

सांस्कृतिक और शैक्षणिक अनुभव

प्रतिनिधियों को राजस्थान की लोक कला, शास्त्रीय नृत्य और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराने का अवसर मिलेगा। इस दौरान राज्य की विकास यात्रा, लोकतांत्रिक परंपराएं और संसदीय मूल्य भी साझा किए जाएंगे।

प्रशासनिक तैयारियाँ

प्रतिनिधियों के स्वागत और प्रवास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियाँ की गई हैं, ताकि अतिथियों को यादगार और सुखद अनुभव प्राप्त हो। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

28th CSPOC Convention: सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज

शनिवार शाम को कांस्टीट्यूशन क्लब में अतिथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य और राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। रात्रि भोज में राज्यपाल श्री हरी भाउ बागडे, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान