छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें: 25 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें: 25 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ से आज कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। कहीं रिश्तों में शक ने जान ले ली, तो कहीं त्योहारों की तैयारी में रेलवे ने यात्रियों को राहत दी। वहीं, किसान प्राकृतिक खेती से लागत घटा रहे हैं और रायपुर में नई विधानसभा का स्वरूप सामने आया है। आइए जानते हैं प्रदेश की 25 अहम खबरें एक नजर में:

Contents
1. बुजुर्ग बॉयफ्रेंड ने 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड की हत्या2. नवरात्रि पर चलेगी स्पेशल ट्रेन3. रायगढ़ में टंकी से निकला जिंदा रसेल वाइपर4. 10 कड़वे पत्तों से किसान बना रहे दवा5. नई विधानसभा की झलक6. अंबिकापुर में तिब्बती बस्तियां7. प्राकृतिक खेती ने घटाई लागत8. ड्रग्स तस्कर समेत तीन गिरफ्तार9. 22 दिन में 1170 मवेशी भेजे गए कांजी हाउस10. सड़क हादसे में 3 की मौत11. नए प्रोजेक्ट्स से पहले कैविएट12. डीजे बजाने के लिए NOC अनिवार्य13. तेलीबांधा चौक पर बनेगा फ्लाईओवर14. शिक्षक ने छात्र को पीटा15. राजनांदगांव में स्वास्थ्य शिविर16. जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता17. तीज मिलन पर्व का आयोजन18. अग्रज शर्मा विधायक प्रतिनिधि बने19. बच्चों ने मनाया पोला त्योहार20. कला उत्सव स्पर्धा21. आरक्षक भर्ती की टेस्ट परीक्षा22. वन्यजीव सुरक्षा पर प्रशिक्षण23. दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार24. शादी से इंकार पर युवती को जंगल में छोड़ा25. बस्तर में ट्रकों की लंबी कतार

1. बुजुर्ग बॉयफ्रेंड ने 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड की हत्या

अफेयर के शक में बुजुर्ग प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की पीठ और पेट पर कई बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका का पति पहले से ही जेल में बंद है।

2. नवरात्रि पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

3. रायगढ़ में टंकी से निकला जिंदा रसेल वाइपर

डेढ़ महीने से पानी की टंकी में गिरे सांप को बच्चों ने पत्थर मारकर घायल कर दिया। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

4. 10 कड़वे पत्तों से किसान बना रहे दवा

कोरबा के किसान प्राकृतिक खेती में 10 तरह के पत्तों से दवा तैयार कर रहे हैं। इस पद्धति से लागत 75% तक कम हो गई है।

5. नई विधानसभा की झलक

रायपुर में बन रही नई विधानसभा की तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं। 1 नवंबर से पहले इसका काम पूरा होने की संभावना है।

6. अंबिकापुर में तिब्बती बस्तियां

1962 से अंबिकापुर में तिब्बती समुदाय की 7 बस्तियां बसी हुई हैं। यहां दलाई लामा की तस्वीर के सामने ही न्याय का कामकाज चलता है।

7. प्राकृतिक खेती ने घटाई लागत

रायपुर के किसान भी नेचुरल फार्मिंग से लागत घटाकर मुनाफा कमा रहे हैं। अब 361 किसान इस पद्धति को अपना चुके हैं।

8. ड्रग्स तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने हरियाणा के ड्रग्स तस्कर समेत 3 लोगों को पकड़ा। ये लोग क्लब और पब में सप्लाई कर रहे थे।

9. 22 दिन में 1170 मवेशी भेजे गए कांजी हाउस

रायपुर में बेसहारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया।

10. सड़क हादसे में 3 की मौत

तेलीबांधा एक्सप्रेस, विधानसभा और अटारी के पास सड़क हादसों में तीन लोगों की जान गई।

11. नए प्रोजेक्ट्स से पहले कैविएट

रायपुर नगर निगम ने ऐलान किया कि अब किसी भी नए प्रोजेक्ट से पहले हाईकोर्ट में कैविएट दायर की जाएगी।

12. डीजे बजाने के लिए NOC अनिवार्य

त्योहारों में डीजे बजाने के लिए जोन कमिश्नर और थाना प्रभारी से एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

13. तेलीबांधा चौक पर बनेगा फ्लाईओवर

नया फ्लाईओवर बनने से रायपुर के जाम की समस्या खत्म होगी और लोगों का 30 मिनट का समय बचेगा।

14. शिक्षक ने छात्र को पीटा

अंबिकापुर के एक स्कूल में जूते पहनकर न आने पर शिक्षक ने छात्र पर डंडे बरसा दिए।

15. राजनांदगांव में स्वास्थ्य शिविर

ग्रामीणों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

16. जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता

महासमुंद में चयनित छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।

17. तीज मिलन पर्व का आयोजन

महासमुंद के राम मंदिर में सर्व कुर्मी महिला समाज ने तीज मिलन पर्व मनाया।

18. अग्रज शर्मा विधायक प्रतिनिधि बने

महासमुंद में अग्रज शर्मा को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

19. बच्चों ने मनाया पोला त्योहार

महासमुंद में बच्चों ने मिट्टी के बैल बनाकर पूजा कर पोला त्योहार मनाया।

20. कला उत्सव स्पर्धा

महासमुंद में पारंपरिक वेशभूषा में छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

21. आरक्षक भर्ती की टेस्ट परीक्षा

महासमुंद की नवकिरण अकादमी में 109 परीक्षार्थियों ने टेस्ट परीक्षा दी।

22. वन्यजीव सुरक्षा पर प्रशिक्षण

सुकमा में जेएफएमसी और बीएमसी के सदस्यों को वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया।

23. दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

बस्तर में दो पूर्व सहायक आयुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक क्लर्क फरार है।

24. शादी से इंकार पर युवती को जंगल में छोड़ा

बस्तर में शादी से इंकार करने पर युवती के हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़ दिया गया।

25. बस्तर में ट्रकों की लंबी कतार

गौरव पथ पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। ट्रकों की 6 किलोमीटर लंबी लाइन लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी