-एमपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
-MP में पहली बार 2 हजार से अधिक डॉक्टरों की भर्ती
-विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों की होगी नियुक्ति
-विशेषज्ञ डॉक्टरों के 988 पदों पर होगी नियुक्ति
-सहायक प्रबंधक और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के लिए भी पद भरे जाएंगे
-संविदा पदों के लिए अभ्यर्थी न मिलने पर ओपन श्रेणी से भरा जाएगा
भोपाल; mp health department में विशेषज्ञ डॉक्टर्स और चिकित्सा अधिकारियों के 2000 से अधिक पदों पर MPPSC से भर्ती प्रारंभ की गई है। कुल 2083 पदों में 988 विशेषज्ञों के और बाकी चिकित्सा अधिकारियों (medical officer vacancy) के पद हैं। ये डॉक्टर इस साल के आखिर में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों को मिल सकते हैं।
विशेषज्ञों की नियुक्ति विशेषज्ञता के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से इंटरव्यू के बाद की जाएगी। प्रत्येक विशेषज्ञता के लिए चयन सूची अलग अलग जारी होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में विशेषज्ञों के कुल तीन हजार725 पदों में से 1800 से अधिक रिक्त हैं। सबसे बड़ी चुनौती ये है कि विज्ञापित पदों में से लगभग 60% ही मिल पा रहे हैं।
अन्य राज्यों में जॉब रिलेटेड खबर जानने के लिए देखिए..
चिकित्सा अधिकारियों के 1200 से अधिक पद खाली
2023 में सीधी भर्ती से विशेषज्ञों के 888 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कियाथा। लेकिन इनमें 506 ही मिले। इसका कारण एक तो आरक्षित पदों पर निर्धारित योग्यता के अनुसार डॉक्टर नहीं मिल पाते। दूसरा सारण जिनका चयन होता है। उनमें कुछ ज्वॉइन भी नहीं करते। इसी तरह से चिकित्सा अधिकारियों के कुल 5,329 पदों में से 1200 से अधिक पद रिक्त हैं।