वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू में ‘अनुभूति’ शिविर में 109 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
109 students participated in “Anubhuti” camp at Van Vihar National Park Zoo.

वन विभाग एवं मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्य-प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुभूति करा कर उनके संरक्षण के लिये जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सहभागिता के लिये प्रेरित किया गया। शिविर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हबीबगंज भोपाल के 109 छात्र-छात्राओं और 6 शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभागिता की गयी।

अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री ए.के. खरे, सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक एवं वन विहार के बॉयोलॉजिस्ट श्री विजय नंदवंशी ने छात्र-छात्राओं को वन एवं वन्य-प्राणियों के बारे में जानकारी दी। शिविर में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को अनुभूति पुस्तक, अनुभूति बैग, कैप, वन विहार के ब्रोशर और जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति, गिद्ध कुंजी के ब्रोशर दिये गये। छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन, प्रकृति पथ-भ्रमण और स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों और फूड चैन की जानकारी दी गयी। प्रतिभागियों ने फूड वेब, फूड चैन संबंधित खेल खेलकर जानकारी प्राप्त की। बच्चों को वन, वन्य-प्राणी और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। छात्र-छात्राओं को वन्य-प्राणियों को कैसे रेस्क्यू किया जाता है, के संबंध में भी अवगत कराया गया। इस दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेश कुमार शिव कुमार, सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा और वन विहार के कर्मचारी उपस्थित थे। अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी शिविर 9 जनवरी को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित किया जायेगा।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप