हरियाणा की 10 बड़ी खबरें – 28 नवम्बर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 बड़ी खबरें – 28 नवम्बर 2025

१. वेरिफिकेशन के कारण अटकी ट्रांसफर नीति
हरियाणा में विभागीय वेरिफिकेशन की धीमी गति से ट्रांसफर नीति अटक गई है। सबसे अधिक लंबित मामले मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों में हैं। कई बार रिमांडर भेजे जाने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे।

२. मंत्री कृष्ण बेदी का वीडियो वायरल
रोहतक स्टेडियमों में खामियों पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने हंसकर कहा कि सूची दिखाओ। इस लापरवाही के बीच जर्जर पोल गिरने से राष्ट्रीय खिलाड़ी की जान चली गई, जिसके बाद लोगों में रोष बढ़ गया।

३. नई सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नीति लागू होगी
मुख्य सचिव की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब सिलेंडर की जगह घरों तक पाइप से गैस पहुंचेगी। इससे आम लोगों को सुविधा के साथ सुरक्षा भी मिलेगी।

४. नूंह में कार्यक्रम को लेकर विवाद
एक सिंगर ने दावा किया कि उसे बजरंग दल को खुश करने के लिए स्थानीय विधायक ने बुलवाया। कार्यक्रम में लेडी डांसर ने प्रस्तुति दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई।

५. कुख्यात गैंगस्टर हथकड़ी में पहुंचा पिता की तेरहवीं पर
फतेहाबाद में भाऊ गैंग का सदस्य पचास पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में घर लाया गया। परिवार वाले रोते रहे, लेकिन पुलिस उसे तुरंत वापस ले गई।

६. फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के दो और ठिकाने मिले
पूर्व सरपंच से किराए पर मकान लेने का खुलासा हुआ। एनआईए ने केमिकल स्टोर की भी तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।

७. नारनौल में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर आयकर विभाग की रेड
बिलों में अनियमितता की आशंका पर छापेमारी की गई। यह सप्लायर गुरुग्राम और दिल्ली में बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री भेजता है।

८. गैंगस्टर दलजीत के मामलों की सूची जारी
हांसी डीएसपी ने दलजीत के विरुद्ध दर्ज़ इकसठ मामलों का विवरण सार्वजनिक किया। आरोपी की पत्नी ने पहले दावा किया था कि उसे फंसाया जा रहा।

९. भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल
रेवाड़ी में अवैध निर्माण हटाने पहुंचे अधिकारी को धमकाते हुए जिलाध्यक्ष का वीडियो सामने आया। उन्होंने खून–खराबे की चेतावनी भी दी, जिससे मामला तूल पकड़ गया।

१०. नारनौल में छात्रा और कंडक्टर में विवाद
टिकट मांगने पर छात्रा ने बहस शुरू कर दी और किराया देने से साफ इनकार कर दिया। वह लगातार वीडियो बनाती रही, जिससे बस में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप