,

10वीं के छात्र को स्कूल छोड़ने के लिए कहा गया, तो अगले दिन पेड़ से लटका मिला शव

10वीं के एक छात्र का पेड़ से लटका शव मिला है। एक दिन पहले छात्र को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए स्कूल छोड़ने को कहा गया था।

अरुणाचल प्रदेश में 15 वर्षीय एक किशोर के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से एक दिन पहले किशोर को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए स्कूल छोड़ने को कहा गया था। स्कूल परिसर में फोन का इस्तेमाल करना नियम के खिलाफ है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राइक काम्सी ने बताया कि सोमवार को अंजॉ जिले के अमलियांग में स्कूल के पास लोहित नदी के किनारे एक पेड़ से छात्र चिरांग क्री का शव लटका मिला। उन्होंने बताया कि किशोर कक्षा 10 का छात्र था। 

इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल टी. एम. साथियान ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया था और चिरांग को पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं। लड़के के परिवार ने प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ हयूलियांग पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और आत्महत्या के कारणों की जांच की मांग की। 

फोन यूज करते पकड़ा गया

पुलिस ने कहा कि चिरांग स्कूल के छात्रावास में रहता था और उसे संस्थान परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था, जो प्रतिबंधित है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद स्कूल प्रशासन ने उसके पिता से अपने बच्चे को संस्थान से निकाल लेने को कहा। 23 जून को प्रबंधन के साथ एक बैठक में उसके पिता भी मौजूद थे, इस दौरान चिरांग ने स्कूल से अनुरोध किया कि उसे वहां पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाए। आगे की चर्चा के बाद उसे स्कूल में पढ़ने की अनुमति दे दी गई। पुलिस ने बताया कि हालांकि, 23 जून की दोपहर चिरांग के चाचा स्कूल गए, लेकिन वह वहां नहीं मिला। उसकी तलाश शुरू की गई और किशोर सोमवार को लोहित नदी के किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

जेब से मिला सुसाइड नोट

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस नोट में चिरांग ने स्कूल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगी है और उसे माफ कर देने का अनुरोध किया है। काम्सी ने कहा, “हम नोट की जांच कर रहे हैं। लिखावट विशेषज्ञ इसकी जांच करेंगे, ताकि पता चल सके कि नोट किशोर ने ही लिखा था या नहीं।” प्रिंसिपल टी एम साथियान ने कहा, “किशोर के पिता स्कूल आए और सब कुछ तय हो गया। उसने यह दुखद कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल पाया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन पुलिस को पूरा सहयोग दे रहा है। हयूलियांग पुलिस थाने के प्रभारी पी गामी ने कहा कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोर का शव परिवार को सौंप दिया गया है। (भाषा)

Ye Bhi Padiye – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा