,

हेमंत सोरेन ने विधानसभा में जीता विश्वास मत, अपने भाषण में CM ने चंपई सोरेन का जताया आभार, ED-CBI पर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में आज विश्वासमत हासिल करने में सफल रहे। उनके पक्ष में 45 वोट पड़े। जबकि विपक्ष में शून्य वोट पड़े। बता दें कि जब विश्वासमत के लिए वोटिंग हो रही थी तभी प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर गए।

वोटिंग से पहले विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब हेमंत सोरेन ने दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सोरेन की ओर से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया।

बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

वहीं हेमंत सोरेन के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों को जमकर हंगामा करते हुए देखा गया। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “न इनके पास सोच है और न ही एजेंडा है। इनके पास पर केंद्रीय एजेंसियां हैं। जितने विधायक हैं, उसके आधे भी आ जाएं तो बड़ी बात होगी। लोकसभा चुनाव में चेहरा दिखा दिया है, अब बचा है राज्यों का चुनाव। महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा जाएगा और इनको उसमें भी आईना दिखाएंगे। इनका षड्यंत्र नहीं चलने वाला है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं यहां वैधानिक प्रक्रिया के द्वारा आया हूं। विपक्ष फिर मुझे इस भूमिका में देखकर कैसा लग रहा है, वो उसके आचरण में दिख रहा है। ये केवल राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं।”

चंपई सोरेन का जिक्र

विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं चंपई सोरेन का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने निर्भीक होकर सरकार चलाया,  सरकार को बचाया। ये लोग (बीजेपी) खरीद-फरोख्त कर रहे थे।” जानकारी के लिए बता दें कि हेमंत सोरेन की गैर मौजूदगी में चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और एक बार फिर हेमंत सोरेन के हाथों में झारखंड की कमान आ गई।

झारखंड में कुल 81 विधानसभा की सीटें

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीट हैं। वहीं वर्तमान में 76 विधायक हैं। हेमंत सोरेन ने तीन जुलाई को सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने राज्यपाल को 44 विधायकों की समर्थन लिस्ट सौंपी थी। इसी को लेकर आज विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना था जिसे हेमंत सोरेन की सरकार पास कर चुकी है।

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा