,

हेमंत सोरेन की जमानत पर बेहद खुश हुईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी,पूर्व सीएम को लेकर TMC सुप्रीमो ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया ममता बनर्जी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट कर इस फैसले का स्वागत किया है।

ममता बनर्जी ने सोरेन को लेकर एक्स पर लिखा, “झारखंड के एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। मैं इस बड़ी घटना से बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह तुरंत अपनी सार्वजनिक गतिविधियां शुरू कर देंगे। हेमंत, हमारे बीच आपका फिर से स्वागत है।”

कोर्ट ने क्या कहा?

झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दे दी। अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को ही सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहा किए जाने दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है। सोरेन के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने बताया कि सोरेन को जमानत दे दी गई है। आज कोर्ट के आदेश की कॉपी चली जाएगी इसके बाद कल यानी शनिवार को वह बाहर आ सकते हैं।

Ye Bhi Pade – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?