,

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक दूसरे से हुए अलग, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पांड्या का अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से तलाक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद नताशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। नताशा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वे दोनों आपसी सहमति के साथ अलग हुए हैं। गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी। लेकिन अब करीब 4 साल के बाद दोनों अलग हो गए हैं।

नताशा ने क्या कहा?

नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा, “करीब 4 सालों के बाद मैं और हार्दिक ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों ने साथ रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। लेकिन अब दोनों का यही फैसला है। हमारे लिए यह बहुत ही कठिन फैसला रहा। अगस्त्या हम दोनों की जिंदगी का हिस्सा रहेगा। हम दोनों उसे हर संभव खुशी देने की कोशिश करेंगे।”

हार्दिक ने भी इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक और नताशा ने एक ही पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें काफी दिनों से चल रही थीं। लेकिन अब दोनों ने कंफर्म कर दिया है। पांड्या और नताशा ने 31 मई 2020 में शादी की थी। इसी साल उनके बेटे अगस्त्या का जन्म हुआ था। पांड्या और नताशा ने कानूनी तौर पर शादी के बाद अद्भुत तरीके से शादी का जश्न मनाया था। उन्होंने कई रीति-रिवाजों के साथ शादी की।

बता दें कि पांड्या को आईपीएल 2024 के दौरान बुरे दौर से गुजर रहे थे। एक तरफ उनका परिवार बिखर रहा था और दूसरी तरफ परफॉर्मेंस खराब हो रही थी। पांड्या टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के लिए खेले। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद वे बुरी तरह से रोए और उन्होंने अपने दिल का हाल बयां किया था।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के