सीएम पुष्कर सिंह धामी ने AIIMS ऋषिकेश में रुद्रप्रयाग हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात, अब तक 12 लोगों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग हादसे के पीड़ितों से मिलने AIIMS ऋषिकेश पहुंचे। सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। हादसे में घायल लोगों से मिलने के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा-“घायलों का इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारजनों को सूचना दी जा रही है। अच्छे इलाज के सारे प्रबंध अस्पताल द्वारा किए गए हैं।” 

दरअसल, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे के पास एक टेम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 23 यात्री सवार थे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा होने के बाद SDRF और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई थी। बेहतर इलाज के लिए घायलों को ऋषिकेश स्थित AIIMS ले जाया गया। जहां उन्हें बेहतर उपाचर दिया जा रहा। 

रुद्रप्रयाग हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

इस भयंकर हादसे को लेकर पीएम मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने भी दुख व्यक्त की है। पीएम मोदी ने हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

हरीश रावत ने क्या कहा?

वहीं इस घटना पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “रुद्रप्रयाग में एक टेम्पो ट्रैवलर, जो यात्रियों से भरी हुई थी वो नीचे नदी में चली गई। मैं मृतकों की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं और जो घायल हैं उनके स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं। उनको बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए राज्य सरकार से याचना करता हूं। इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर चिंता करने की आवश्यकता है।”

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल