साउथ सुपरस्टार की सरेआम हुई बेइज्जती!एक्टर ने लड़की के कंधे पर रखा हाथ तो फैन ने झट से हटा लिया,जानिए फिर क्या हुआ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

थलपति विजय साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। इनकी फैन फॉलोइंग लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में हैं। सुपरस्टार ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर वे अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस से भी मिले थे जो काफी चर्चा में रहा था। अब एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जो साउथ सुपरस्टार को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

दरअसल, थलापति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वे एक स्कूली छात्रा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे स्टूडेंट के साथ तस्वीर खींचवाने लगते हैं। लेकिन तब ही कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

लड़की ने कंधे से हटाया थलपति विजय का हाथ

थलपति विजय ने हाल ही में एक सम्मान समारोह में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर कई छात्रों को सम्मानित किया। वहीं एक छात्रा को सम्मानित करने के बाद जब एक्टर ने उसके साथ तस्वीरें खींचवाई तब ही लड़की ने अपने कंधे से उनका हाथ हटा दिया। हालांकि इसके पीछे की पूरी सच्चाई से भी आपको वाकिफ होना चाहिए।

पूरे वीडियो में दिखी सच्चाई

सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो देखने के बाद सच्चाई सामने आ गई। कई लोगों ने वीडियो को आधा काटकर चलाया। जबकि पूरा वीडियो देखने पर सब कुछ साफ हो गया। लड़की ने जरूर एक्टर का हाथ अपने कंधे से हटाया लेकिन उसके बाद स्टूडेंट ने थलपति विजय के हाथ में हाथ डालकर तस्वीरें खींचवाई।

विवाद खड़ा करने के लिए कई यूजर्स ने सिर्फ थोड़ी सी ही क्लिप दिखाई। लेकिन पूरा वीडियो सामने आने के बाद किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी पर ब्रेक लग गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की ने एक्टर का हाथ कंधे से हटाने के बाद उनके हाथ में हाथ डालकर स्माइल करते हुए तस्वीरें क्लिक कराई। वहीं इस दौरान सुपरस्टार थलापती विजय को भी खुश होता हुआ देखा गया।

इतने करोड़ में बनी फिल्म में नजर आएंगे विजय

विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों वे The Greatest Of All Time पर काम कर रहे हैं। इसका बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म इस साल 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

Ye Pade – अमृत उद्यान: राष्ट्रपति भवन का शानदार गार्डन आम जनता के लिए खुला

समंथा रुथ प्रभु का इंस्टाग्राम पोस्ट: क्या यह राज निदिमोरु के साथ रिश्ते का इशारा है?

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल