,

सरपंच से सीएम तक का सफर बेहद दिलचस्प, जानिए ओडिशा के नए सीएम मोहन माझी के बारे में

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। 24 सालों बाद ओडिशा को नया सीएम मिलने जा रहा है। मोहन माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। इनके अलावा दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। बता दें, मोहन माझी ओडिशा की राजनीति में पहली बार बड़े चेहरे के तौर पर उभरे हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन हैं मोहन चरण माझी , जिन्हें बीजेपी ओडिशा की कमान सौंप दी है।

कौन हैं मोहन माझी?

मोहन माझी दलित समाज से आते हैं और बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बना कर इस समाज को साधने का प्रयास किया है। माझी ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर सदन पहुंचे हैं। बता दें क्योंझर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल के नीना मांझी को 11 हजार 577 वोट से हराया था। 52 वर्षीय मांझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

प्वाइंट में समझे

  • क्योंझर सीट से चुनाव जीता है।
  • ये सीट एसटी आरक्षित है।
  • 11 हजार 577 मतों से चुनाव जीते हैं।
  • बीजेडी की नीना मांझी को हराया
  • चौथी बार विधायक बने हैं। 
  • मोहन माझी की उम्र 52 साल है और ये अनुसूचित जनजाति से आते हैं।

मोहन चरण माझी का राजनीतिक सफर

मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को ओडिशा के क्योंझर में हुआ। इनकी पत्नी का नाम डॉ प्रियंका मरांडी है। मोहन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत सरपंच (1997-2000) के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बीजेपी ने उन्हें राज्य आदिवासी मोर्चा का सचिव भी बनाया। इसके अलावा वह राज्य एसटी मोर्चा के महासचिव और 2005 से 2009 तक सरकारी उप मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं।

बीजेपी के पास कितने विधायक?

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही ओडिशा में विस चुनाव हुए थे। प्रदेश में 147 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि करीब ढाई दशक से ओडिशा पर राज करने वाले नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने महज 51 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। जबकि इस चुनाव में कांग्रेस को 14 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कस्वादी को एक सीट मिली है। जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…