शंभू बॉर्डर जल्द खुलवाए हरियाणा सरकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

फरवरी से पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर बुधवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया है कि शंभू बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग एक हफ्ते मे खुलवाई जाए। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी हरियाणा और पंजाब दोनों सरकारों की होगी। वहीं आंदोलनकारी किसान प्रशासन की तरफ से चिन्हित जगहों पर आंदोलन कर सकते हैं।

अब शंभू बॉर्डर पर महज 500 प्रदर्शनकारी

हाईकोर्ट ने किसानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत भी दी। कोर्ट ने कहा कि अब शंभू बॉर्डर पर महज 500 प्रदर्शनकारी हैं, इस लिए अब यह हाईवे खोला जा सकता है। यह हाईवे पिछले पांच महीने से बंद है इसे अब और बंद नहीं रखा जा सकता है।

वहीं शुभकरण की मौत मामले में एफएसएल की रिपोर्ट भी हाईकोर्ट में पेश की गई। रिपोर्ट के अनुसार शुभकरण के सिर पर शॉट गन की गोली का जख्म लगा है। इस पर कोर्ट ने झज्जर के पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में एसअसईटी बना जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं हाईकोर्ट के आदेश के बाद किसान नेताओं का कहना है कि अगर बॉर्डर खुलता है तो वह दिल्ली जाएंगे। जबकि अंबाला प्रशासन का कहना है कि अभी उनके पास आदेश की कॉपी नहीं पहुंची है। अंबाला के व्यापारी संगठनों को भी हाईकोर्ट के आदेश की कापी का इंतजार है। 

हाईकोर्ट के वकील ने दायर की थी जनहित याचिका

हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने शंभू बॉर्डर खुलवाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। शांडिल्य ने बताया कि पांच महीने से नेशनल हाईवे 44 बंद है। इससे अंबाला के दुकानदार, व्यापारी, छोटे बड़े रेहड़ी फड़ी वाले भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। याचिका में मांग की गई थी कि शंभू बॉर्डर को तुरंत प्रभाव से खोलने के आदेश दिए जाएं। शांडिल्य ने याचिका में पंजाब व हरियाणा सरकार सहित किसान नेता स्वर्ण सिंह पंधेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी पार्टी बनाया है।

Ye Bhi Pade – TDS On Rent: बजट 2025 में किराए पर TDS की सीमा में बढ़ोत्तरी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope: