राजस्थान के झुंझुनू के खदान में फंसे मजदूर निकाले गए, 3 लोगों की हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से 1800 फीट की गहराई में 14 लोग फंस गए थे। कल से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। जिनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने घटना में दुख व्यक्त किया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। खदान में बनी लिफ्ट का ऊपर आते वक्त अचानक रस्सा टूट गया, जिसके बाद वो करीब 1875 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे के वक्त खदान में कोलकाता से आई विजिलेंस टीम के 14 अधिकारी मौजूद थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुबह करीब 7 बजे तक 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद करीब नौ बजे पांच और लोगों को बाहर निकाला गया है। अब तक कुल आठ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बाकी बचे छह लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम उनके पास पहुंच गए गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस रेसक्यू ऑपरेशन को खुद मॉनिटर कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने, प्रभावितों को हर संभव मदद और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी को हेल्थ चेकअप किया जाएगा

नीम का थाना के कलेक्टर शरद मेहरा से सुबह करीब 8:30 अमर उजाला के संवाददाता  से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 3 तीन लोग पहले ही रेसक्यू किए जा चुके हैं। अब 5 लोगों को और बाहर निकाला जा रहा है। अगले कुछ मिनटों में ये लोग बाहर निकल आएंगे। हालांकि, बाहर आने के बाद इनका हेल्थ चेकअप किया जाएगा। अंदर मोबाइल काम नहीं करते हैं, इसलिए इनकी क्या स्थिति थी इसकी जानकारी अभी प्रशासन के पास नहीं है। उम्मीद है कि आज ये ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा। 

CM शर्मा ने किया ट्वीट कर दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया, \’\’झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की जानकारी मिली। संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने एवं बचाव अभियान और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. मैं प्रभु से इस हादसे में घायल सभी नागारिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने की कामना करता हूं.\”

Ye Bhi Pade – आज का राशिफल 5 फरवरी 2025: मेष से लेकर मीन तक, इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 100 से अधिक

Robbery Case Solved: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा

Robbery Case Solved: युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास, सोने का

Holika Dahan Celebration: कोडेनार में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन

Holika Dahan Celebration: फाग गीतों और विधि-विधान के साथ निभाई गई परंपरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर