,

यूपी में एक और ट्रेन हादसा, अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलटे हैं। जिसमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताई जा रहे हैं। तेज धमाके के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक हादसा गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच अमरोहा यार्ड में हुआ। जहां एक मालगाड़ी के करीब 7 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग खुला है। मुरादाबाद के DRM राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, “हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आकलन कर रहे हैं और जल्द से जल्द यातायात बहाल करना हमारी प्राथमिकता है.”

रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट
मालगाड़ी पलटने का मैसेज फ्लैश होते ही रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया। तुरंत ही रेलवे और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मालगाड़ी अप लाइन पर थी। जबकि पलटने के बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए हैं। अधिकारियों को आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मालगाड़ी पलकने का हादसा कैसे हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के