मिजोरम वोटर लिस्ट से 2,000 से अधिक नामों को हटाया गया, 1000 और नाम हटाए जा सकते हैं, जानें पूरा मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आइजोल: मिजोरम ने 2,000 से अधिक ब्रू मतदाताओं के नाम पड़ोसी राज्य त्रिपुरा की मतदाता सूची में नामांकन के बाद अपनी मतदाता सूची से हटा दिए. यह जानकारी एक निर्वाचन अधिकारी ने दी. मिजोरम के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डेविड लियानसांग्लुरा पचुआउ ने कहा कि राज्य निर्वाचन विभाग को अब तक त्रिपुरा समकक्ष से 3,000 से अधिक नामों को हटाने का अनुरोध प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि इसमें से 2,091 ब्रू मतदाताओं के नाम अब तक मिजोरम की मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं और शेष मतदाताओं के नामों को हटाने का काम चल रहा है.

अधिकारी ने कहा कि ब्रू मतदाता, जो प्रत्यावर्तन के दौरान मिजोरम नहीं लौटने के बाद त्रिपुरा में बस गए थे, मिजोरम के तीन जिलों में नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता थे. उन्होंने कहा कि मताधिकार से वंचित ब्रू मतदाताओं में मामित से 1,643, कोलासिब से 187 और लुंगलेई जिले से 262 हैं. उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल रोल आफिसर नेट (ईरोनेट) के माध्यम से त्रिपुरा चुनाव विभाग द्वारा भेजे गए अनुरोध के अनुसार नाम हटाए गए. पचुआउ ने कहा कि उन्होंने त्रिपुरा में अपने समकक्षों से राज्य की मतदाता सूची में ब्रू मतदाताओं के नामांकन में तेजी लाने का अनुरोध किया है क्योंकि मिजोरम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

ब्रू उग्रवादियों द्वारा 1997 में एक मिजो वन अधिकारी की हत्या के बाद शुरू हुए जातीय तनाव के बाद हजारों ब्रू मतदाता त्रिपुरा भाग गए थे. तब से, वे दो दशकों से अधिक समय से अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं. नवंबर 2009 में पहला प्रत्यावर्तन प्रयास न केवल ब्रू उग्रवादियों द्वारा एक मिजो ग्रामीण की हत्या से विफल हो गया था, बल्कि इसने पलायन का एक और दौर भी शुरू कर दिया था.

55 सीटें आने का ‘ओवर कॉन्फिडेंस’, एंटी इनकम्बेंसी का अंदाजा क्यों नहीं लगा पाए

फरवरी 2025 में आने वाले हैं नए स्मार्टफोन Vivo, iQOO, Xiaomi शानदार फीचर्स के साथ

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक