,

भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया, सीरीज पर भी 4-1 से जमाया कब्जा

रविवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया। इस मैच में शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने कुल 28 रन बनाए और आठ विकेट चटकाए।

जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने मधवेरे को एक रन के स्कोर पर बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मायर्स 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में सिकंदर रजा ने आठ, कैंपबेल ने चार, मदांडे ने एक, मावुटा ने चार रन बनाए। फराज अकरम ने शानदार प्रदर्शन किया 13 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। मुकेश कुमार ने कुल चार विकेट विकेट चटकाए। उन्होंने मधवेरे, बेनेट, अकरम और नगारवा को आउट किया। इसके अलावा शिवम दुबे ने दो विकेट चटकाए जबकि तुषार, सुंदर और अभिषेक को एक-एक सफलता मिली।

जायसवाल ने बनाया के अनोखा रिकॉर्ड

भारत की शुरुआत इस मुकाबले में शानदार हुई। यशस्वी जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर 13 रन बनाए। ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। दरअसल, सिकंदर रजा ने पहली गेंद नो फेंकी थी जिस पर जायसवाल ने छक्का जड़ा। इसके बाद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए जायसवाल एक और छक्का लगा दिया।

ऐसी रही भारतीय टीम की पारी

संजू सैमसन 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 39 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी इस पारी के दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए। इस मैच में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, रिंकू 11 और सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने दो विकेट लिए वहीं, रजा रिचर्ड और मावुटा को एक-एक विकेट मिला।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के