टीवी की गोपी बहू बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस? जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

टीवी पर गोपी बहू से घर-घर में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रोफेशनल से पर्सनल लाइफ तक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई टीवी शोज किया है। हालांकि देवोलीना को पहचान टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू बनकर ही मिली है। साल 2022 में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी की थी। देवोलीना ने अपनी शादी से हर किसी को हैरान कर दिया था। शादी के बाद देवोलीना काफी ट्रोल हुई थीं। साथ ही पिछले कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 

देवोलीना भट्टाचार्जी हैं प्रेग्नेंट?

हाल ही में न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि देवोलीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें सच हैं और एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में हैं। सूत्र ने बताया कि, ‘वह प्रेग्नेंट है लेकिन वह अभी इसके बारे में अनाउंस नहीं करना चाहती। देवोलीना अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं और इसलिए वह अभी अपनी प्रेग्नेंसी को मीडिया अटेंशन नहीं देना चाहती हैं। लेकिन जब भी उन्हें लगेगा कि सही समय है, वह फैंस को गुड़ न्यूज शेयर करेंगी।’

सूत्र के मुताबिक, ‘पर्सनल चीजों की वजह से देवोलीना अभी इसका खुलासा करने की प्लानिंग नहीं बना रही हैं। देवोलीना की प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले महीने तब सुर्खियां बनीं जब यूजर्स ने उनकी कुछ सोशल मीडिया तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।’

एक्ट्रेस ने क्या कहा?

एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में देवोलीना ने कहा था कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ऐसी अफवाहों से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘नहीं नहीं, ऐसी अफवाहें मुझे कभी परेशान नहीं करती। मैं इसे उस हद तक अपने तक पहुंचने नहीं देती। मैं ये ध्यान रखती हूं कि मेरे पति या परिवार तक पहुंचने से पहले इन सब चीजों को खत्म कर दूं। सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड के साथ लोगों को लगता है कि वे कुछ भी और सब कुछ लिख सकते हैं।’

\’समय आने पर खुद करेंगी खुलासा\’

प्रेग्नेंसी की अफवाह पर इंटरव्यू में देवोलीना ने ये भी कहा कि, उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल या मैसेज से उन्हें परेशान न करें और कहा कि अगर शेयर करने के लिए कुछ भी है, तो वह समय आने पर ऐसा करेंगी।\’

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए