,

जलपाईगुड़ी रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये, केंद्रीय रेल मंत्री ने किया ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास स्थित रंगापानी स्टेशन पर सोमवार (17 जून) की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें, कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला (त्रिपुरा) से चलती है और सियालदह (पश्चिम बंगाल) तक जाती है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 9.30 बजे हुआ। जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास मालगाड़ी ने ट्रेन नंबर 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की तमाम टीमें रेस्क्यू में जुटी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपये 

वहीं इस दुखद घटना को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है। इसके अलावा उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा, “पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें ढाई लाख और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 50 हजार की राशि दी जाएगी।”

कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे पर कांग्रेस पार्टी का बयान भी सामने आया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कंचनजंगा ट्रेन हादसे पर कहा, “बहुत ही दुखद घटना है, मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। इस सरकार के कार्यकाल में पहले भी ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, मुझे जितनी जानकारी है कि कंचनजंगा ट्रेन खड़ी थी और मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, इसका अर्थ है कि व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है…”

Ye Bhi Pado – आज का राशिफल 3 Feb 2025

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल