,

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

जम्मू कश्मीर के राजौरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादियों की ओर से हमला किया गया है। दरअसल, मांझकोट क्षेत्र के ग्लूटी गांव में आतंकियों ने सेना के पोस्ट पर तैनात जवान पर फायरिंग कर दी। जिसकी वजह से एक जवान घायल हो गया है। 

इस गोलीबारी के दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी आतंकवादियों पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह 3:50 बजे हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में कामयाब रहे। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि दहशतगर्दों को खत्म किया जा सके। हालांकि, सेना की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

सेना ने 5 आतंकियों को भेजा था जहन्नुम

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। जबकि सेना ने 5 आतंकियों को मारा गिराया था। इससे पहले सेना को दो अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना ने आतंक विरोधी अभियान चलाया था। इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि जिले के फ्रिसल चिन्निगम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबालों के बीच मुठभेड़ हुई है। 

बता दें कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। इससे पहले 27 जून को, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह, भद्रवाह सेक्टर में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। पिछले महीने, 9 जून की शाम को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादी हमले के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई थी और 33 घायल हो गए थे।

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर