,

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में भीषण आग लग गई। माल में आग लगने से अफरा-तफरा मच गई। मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी देते हुए डीसी एसएसडी बिदिशा कलिता ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

पुलिस ने दी ये जानकारी

आग में काबू पाने के बाद अग्निशमन सेवा निदेशक अभिजीत पांडे ने कहा आग पर काबू पा लिया गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। मॉल के तीसरे तल्ले पर एक बुक स्टोर में आग लगी थी। मॉल से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, अभी भी काम जारी है।

कोलकाता के रेस्टोरेंट में लगी थी आग

बताते चलें 3 दिन पहले 11 जून को कोलकाता के एक रेस्टोरेंट में भी  भीषण आग गई थी। जिससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई थी। आग पर काबू पाने के लिए 9 गाड़ियों को बुलाया गया था। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई थी।

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025