,

कांवड़ विवाद में योग गुरु बाबा रामदेव की एंट्री, योगी सरकार के फैसले को बताया सही, जानें क्या कहा?

यूपी सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाली दुकानों पर मालिक का असली नाम लगाने के आदेश पर माहौल गरम है। विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। तमाम विवादों के बीच योग गुरु बाबा रामदेव की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने यूपी सरकार के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

बाबा रामदेव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं है तो रहमान को क्यों दिक्कत है। हिंदू और मुसलमान सबको अपनी पहचान बतानी चाहिए। हमारे ईश्वर एक हैं। किसी को अपनी पहचान बचाने में दिक्कत नहीं है।

कांवड़ियों से भी की अपील

बाबा रामदेव ने कांवड़ियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। योग गुरू ने कहा कांवड़िये भी समझदारी दिखाएं और अनुशासन बनाए रखें। मैं सनातन धर्म से आहवान करूंगा कि सनातन धर्म को अपने आचरण में घारण करें। हमें अपने आचरण से परिचय देना चाहिए।

विरोध तो मोदी जी का भी हो रहा- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को लेकर हो रहे विरोध पर भी खुलकर बोला। बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले के विरोध के पीछे राजनीति है। विरोध तो मोदी जी का भी हो रहा है। विरोधी कहते हैं कि उनसे संविधान को खतरा है।

विवाद कहां से हुआ शुरू?

इस पूरे विवाद की शुरुआत यूपी सरकार के उस आदेश से हुआ, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ रूट पर पड़ने वाली सभी दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा और ठेले वालों को आदेश दिया है कि वे अपना नाम अपनी दुकान के आगे लिखें। ताकि कावड़ यात्रा करने वाले यह जान सकें कि वह किस दुकान से सामान खरीद रहें हैं। दुकान के मालिक के लिए अपनी पहचान बताना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा रेट लिस्ट लगाने को भी कहा गया है।

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…