करोड़ों में है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ की नेटवर्थ, जानकर हो जाएंगे हैरान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कल यानी 16 जुलाई को 41 साल की हो जाएंगी। एक्ट्रेस अपना कल 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। तो आइए ऐसे में हम आपको कैटरीना की लग्जरी लाइफ और नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

कैटरीना ने अभी तक ‘नमस्ते लंदन’, ‘वेलकम’, ‘पार्टनर’, ‘रेस’, सिंह इज किंग, राजनीति, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, और एक था टाइगर जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही इन फिल्मों से उन्होंने बेशुमार दौलत भी कमाया है। 

ब्रांड्स और कंपनियों से एक्ट्रेस करती हैं मोटी कमाई

बॉलीवुड में सबसे महंगी हीरोइन्स की लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम भी आता है। वो एक फिल्म के लिए करीब 15 से 20 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। हालांकि कैट की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं है बल्कि कई और भी सोर्स हैं।

कैटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 78.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना यहां एक पोस्ट करने के लिए ब्रांड्स और कंपनियों से करीब 1 करोड़ रुपए लेती हैं।

कैटरीना इतने करोड़ की मालिक

इसके अलावा फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ एक विज्ञापन के लिए 6 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस लेती हैं। वहीं इवेंट्स में परफॉर्म करने के लिए कैटरीना 3.5 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। ये भी एक्ट्रेस की कमाई का एक मोटा जरिया है।

कैटरीना कैफ का एक कॉस्मेटिक ब्रांड भी है। जो उन्होंने साल 2019 में लॉन्च किया था। इसका नाम ‘के ब्यूटी’ है। वहीं बात करें नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटीराना कैफ के पास 224 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बता दें कि कैटरीना कैफ ने एक्टर विक्की कौशल से शादी की है। 

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए