,

कम नहीं हो रहीं कन्नड़ अभिनेता दर्शन की मुश्किलें, बंगलूरू कोर्ट ने 18 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

- Advertisement -
Ad imageAd image

कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। एक मर्डर केस में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा के साथ अन्य की न्यायिक हिरासत बंगलूरू कोर्ट ने बढ़ा दी है। बंगलूरू कोर्ट ने सभी आरोपियों की कस्टडी 18 जुलाई तक बढ़ाई है।

मजिस्ट्रेट के सामने हुई पेशी

मर्डर केस में दर्शन और पवित्रा सहित सभी 17 आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज समाप्त होने के बाद सभी को बंगलूरू और तुमकुरु जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां वे बंद हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक स्टॉर्मवॉटर नाले के पास मिला था।

रेणुकास्वामी को बहाने से बुलाया गया था

चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को आर आर नगर में एक शेड में बहाने से बुलाया था। आरोपी ने बहाना किया था कि अभिनेता दर्शन उससे मिलना चाहते हैं और इसी शेड में उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पवित्रा पर आरोपियों को भड़काने का आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी की मौत कई चोटों के कारण सदमे और रक्तस्राव के कारण हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी नंबर एक पवित्रा गौड़ा रेणुकास्वामी की हत्या के लिए \’मुख्य कारण\’ थीं। यह भी दावा है कि जांच में साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में भाग लिया।

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस