संसद के निचले सदन में स्वीकार हुआ ‘एक देश, एक चुनाव’ संशोधन बिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
One Country One Election introduced in Lok Sabha, know which party is opposing and which party is supporting

जानिए, कौनसी पार्टी कर रही विरोध और कौनसा दल कर रहा समर्थन

दिल्ली: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान विधेयक 2024  और उससे जुड़े संघ राज्य क्षेत्र विधि संशोधन विधेयक  2024 को निचले सदन में पेश किया। लेकिन विपक्षी दल मोदी सरकार के इस विधेयक के विरोध में मुखर हैं। जानिए आखिर सदन में कौनसी पार्टियां वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध कर रही हैं और कौनसी पार्टियां बिल का समर्थन कर रही हैं।

वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक का विरोध करने वालों में भारतीय कांग्रेस पहले स्थान पर है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी भी विरोध कर रही है। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी  टीएमसी भी इस बिल के खिलाफ है। वहीं आम आदमी पार्टी भी सबसे बड़ी विरोधी कतार में खड़ी है। विरोधी विपक्षी दलों में आरजेडी, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM, CIPIM और शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी भी इस बिल के कड़े विरोध में खड़ी हो गई है। वहीं बीजेपी के अलावा उसके सभी सहयोग गठबंधन, शिवसेना शिंदे, जेडीयू, टीडीपी, अपना दल, एलजेपी जैसी पार्टियां विधेयक का समर्थन कर रही हैं। 

समर्थन में ये पार्टियां

बीजेपी                                       

जेडीयू                                         

टीडीपी                                         

लोजपा                                       

अपना दल                                   

शिवसेना शिंदे                             

एनसीपी(अजीत पवार)             

विरोध में ये पार्टियां

कांग्रेस

समाजवादी पार्टी

तृणमूल कांग्रेस

एआईआईएम

आरजेडी

एनसीपी (शरद गुट)

क्या है वन नेशन वन इलेक्शन बिल

सत्तारूढ़ बीजेपी ने ‘एक देश, एक चुनाव’ के अपने मुख्य मुद्दे को लागू करने के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के मसौदे के क्रियान्वयन के लिए संवैधानिक संशोधन विधेयक को मंजूरी दी थी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के नेतृत्व वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के चुनावों के साथ-साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराने का भी प्रस्ताव दिया था। लेकिन मंत्रिमंडल ने फिलहाल स्थानीय निकाय चुनावों के मुद्दे से दूरी रखने का निर्णय किया है। बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में इसका वादा किया था।

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे