भीषण गर्मी का प्रकोप, हीट स्ट्रोक की वजह से जैसलमेर बॉर्डर पर गई BSF जवान की जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

देश में गर्मी का सितम जारी है। इसी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत-पाकिस्तान स्थित जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है। खबरों के मुताबिक, इस जवान की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है। मौजदूा समय में देशभर में भीषण गर्मी पड़ रहा है जिसमें से राजस्थान सबसे अव्वल नंबर पर है। भारत-पाकिस्तान स्थित जैसलमेर बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री के पार चला गया है। भीषण गर्मी की वजह से बीएसएफ जवान भी परेशान हैं।

हीट स्ट्रोक की वजह जवान ने तोड़ा दम

जिस जवान की हीट स्ट्रोक की वजह से जान गई है वो (अजय कुमार) रविवार (26 मई) को सीमा चौकी भानु पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में आज यानी सोमवार (27 मई) सुबह जवान ने दम तोड़ दिया। शहीद होने के बाद रामगढ अस्पताल परिसर में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही 173वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

जलपाईगुड़ी भेजा जाएगा शहीद जवान का शव

शहीद जवान के शव को रामगढ से जोधपुर तक सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। फिर जोधपुर से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक हवाई जहाज के जरिए शव को पहुंचाया जाएगा। फिलहाल शेरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस तरह से दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक गर्मी पड़ रही है, वैसी ही गर्मी राजस्थान में भी पड़ रही है।

रेत में अंडे उबाल रहे जवान

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीएसएफ जवान छह-छह घंटे की शिफ्ट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात हैं। इस दौरान उन्होंने कई वीडियो में भी दिखाया है कि रेगिस्तान में इस समय कितनी गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के अनूपगढ़ जिले में कैलाश पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने रेत में एक अंडे को दबा दिया। कुछ मिनटों बाद जब जवान ने अंडे को बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से उबले हुए अंडे की तरह दिख रहा था। इन सबके अलावा सीमा पर तैनात जवान तपती रेत पर कुरकुरे पापड़ सेंक कर भी दिखा रहे हैं।

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

गुरदासपुर ब्लास्ट: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात