जबलपुर; फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग, युवती को मोपेड पर उठा ले गई गैंग, मारपीट का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
yuvati-ko-jabran-moped-par-baithaya-marpeet-video-viral-jabalpur-case

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा

जबलपुर: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने दो किशोरियों के साथ मिलकर फिल्मी अंदाज में दूसरी युवती को जबरन मोपेड पर बैठाया, उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की और फिर पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए एक युवती को जेल और दो किशोरियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

अधारताल क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती ने रात थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 नवंबर को वह किसी परिचित से मुलाकात करने नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार पहुंची थी। मुलाकात करने के बाद जब वह लौट रही थी तभी मांडवा बस्ती निवासी रागनी चौधरी मोपेड लेकर उसके पास आई और उसे जबरन मोपेड पर बैठा लिया।

रागनी ने उसे गौरीघाट मुक्तिधाम ले जाकर वहां मौजूद दो किशोरियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर जब वीडियो देखा तो वह सदमे में आ गई और तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। टीआई सुभाष के निर्देशन में मामले की जांच की गई और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी युवती रागनी चौधरी को जेल भेजा गया है, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों किशोरियों को शहडोल स्थित बालिका संप्रेषण गृह भेजा गया है। यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में