Youth Murdered in Fatehabad: गांव महमदकी में युवक की हत्या, कस्सी से गर्दन पर किए कई वार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Youth Murdered in Fatehabad

Report by: Sunil Ratia, Edit by: Priyanshi Soni

Youth Murdered in Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव महमदकी में एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में खून से लथपथ अवस्था में मिला। शव के पास ही खून से सनी हुई कस्सी भी बरामद हुई है, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई।

Youth Murdered in Fatehabad: गर्दन पर कस्सी से किया गया वार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की गर्दन पर कस्सी से वार किया गया था। मृतक की पहचान गांव महमदकी निवासी जगविंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जगविंद्र रविवार को अपने खेत गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।

Youth Murdered in Fatehabad

Youth Murdered in Fatehabad: परिजनों ने देखा खौफनाक मंजर

मृतक के पिता ने बताया कि जब जगविंद्र काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत में पहुंचे। वहां खेत के कमरे में जगविंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। यह दृश्य देख परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Youth Murdered in Fatehabad: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

बताया जा रहा है कि मृतक का नजदीकी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था और दोनों का रिश्ता तय हो चुका था। परिजनों के अनुसार जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: HR News 19-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन