पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Young man murdered in family dispute, father and son arrested

रिपोर्ट: विष्णु गौतम, दुर्ग

दुर्ग, 28 मई — दुर्ग जिले के धमधा नाका रोड के पास एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां पिता-पुत्र की जोड़ी ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक, हमलावर का भतीजा था, और दोनों परिवारों के बीच व्यापारिक एवं पारिवारिक मतभेद की बात सामने आई है।

घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने कादंबरी नगर निवासी गिरधारी शर्मा और उसके बेटे उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या और मारपीट का आरोप है।

चाचा ने ही भतीजों पर किया हमला

दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि गिरधारी शर्मा, जो चेतन शर्मा और अंकित शर्मा का चाचा है, ने अपने बेटे उदय शर्मा के साथ मिलकर दोनों पर हमला किया। हमला इतना क्रूर था कि अंकित शर्मा को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, उसका भाई चेतन शर्मा अब भी इलाजरत है।

व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बनी विवाद की जड़

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और पारिवारिक मनमुटाव लंबे समय से चला आ रहा था। इसी विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसके दौरान मारपीट हुई और एक जवान जान चली गई।

मोबाइल लोकेशन से हुआ गिरफ्तारी का खुलासा

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उदय शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गिरधारी शर्मा फरार था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे उतई क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस कर रही गहन पूछताछ

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक मंशा और परिस्थितियों की जांच में जुटी है। इस जघन्य अपराध से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस पारिवारिक हिंसा से हैरान और दुखी हैं।

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल