,

आप भी बन सकते हैं मुख्यमंत्री, विद्यार्थियों से किया संवाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You can also become Chief Minister, interacted with students: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद इंदौर के शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित मध्यान्ह भोजन के विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूली बैग, पानी बॉटल आदि वितरित कीं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि एक शासकीय स्कूल में विज्ञान के प्रति  कल्पनाशीलता के आधार पर जो हो सकता है, वह सभी इस स्कूल में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शैक्षणिक सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। जीवन में ज्यादा से ज्यादा सीखें और ज्ञान अर्जित करें। परमात्मा ने प्रकृति के माध्यम से कई सारे रहस्यों को हमारे बीच विद्यमान किया है। ज्ञान के बलबूते पर इन रहस्यों से सीख सकते हैं और वर्तमान में इसका सदुपयोग करके अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय का सदुपयोग करें। अपनी योग्यता साबित करें और उन्नति करें। उन्होंने कहा कि मैं भी सरकारी स्कूल से पढ़कर निकला हूं, हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। हम सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर समान रूप से सभी स्कूलों में पाते हैं। जहां मैं खड़ा हूं वहां आप भी खड़े हो सकते हैं। यही लोकतंत्र की ताकत है। उन्होंने कहा कि बच्चे  शिक्षा के साथ संस्कार भी प्राप्त करें। आप भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आगे बढ़े, उन्नति करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, स्थानीय पार्षद श्री नन्दकिशोर पहाड़िया, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह  कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित जिले के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एस्ट्रोलॉजी लैब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किये गये एस्ट्रोलॉजी लैब का अवलोकन किया और बच्चों से सवाल-जवाब किये। उन्होंने इस लैब की सराहना की और बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना ने बताया कि यह एस्ट्रोलॉजी लैब वैज्ञानिक चेतना को समर्पित है। यहां भौतिक, वैज्ञानिक, भौगोलिक आदि सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बनाये गये हैं, जो इनके नियमों और सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं। ये मॉडल विज्ञान के नियमों और सिद्धांतों को सीखने और समझने में आसान बनाते हैं। यहां मॉडल के माध्यम से गुरूत्वाकर्षण, न्यूटन के नियम, अंतरिक्ष आदि को आसानी से समझा जा सकता है।

सफाई मित्रों ने वेस्ट मटेरियल से बनें मुख्यमंत्री जी के छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया

नगर निगम के सफाईमित्रों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वेस्ट मटेरियल से बनाया गया उनके छायाचित्र का पोट्रेट भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वेस्ट मटेरियल से बनी अपनी सुंदर तस्वीर को देखकर सफाईकर्मियों की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस पोट्रेट पर हस्ताक्षर कर इसे विद्यालय को ही भेंट कर दिया।

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…