,

दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा: कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3% की बढ़ोतरी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Yogi government's Diwali gift: 3% increase in DA for employees and pensioners

by: vijay nandan

लखनऊ: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी।

अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता

नए आदेश के अनुसार, प्रदेश के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11.52 लाख पेंशनरों को अब तक मिलने वाले 55% डीए/डीआर की जगह 58% दर से भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “महंगाई के दबाव को कम करना और हमारे कर्मचारियों का जीवनस्तर सुधारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

राज्य पर 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार

सरकारी अनुमान के मुताबिक, इस निर्णय से मार्च 2026 तक राज्य सरकार पर लगभग 1960 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

  • अक्टूबर 2025 से नकद भुगतान की व्यवस्था होगी।
  • नवंबर 2025 में 795 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय अपेक्षित है।
  • ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) वाले कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में 185 करोड़ रुपये जमा होंगे।
  • एरियर और मासिक खर्च का अनुमान

सरकार के अनुसार जुलाई से सितंबर 2025 तक के एरियर भुगतान से लगभग 550 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
दिसंबर 2025 से हर माह राज्य सरकार पर 245 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

  • यह बढ़ोतरी सिर्फ राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। इसका फायदा निम्नलिखित को भी मिलेगा
  • सहायता प्राप्त शैक्षणिक एवं प्राविधिक संस्थानों के कर्मचारी
  • शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी
  • कार्यप्रभारित कर्मचारी
  • यूजीसी वेतनमान प्राप्त कार्मिक
  • त्योहारी सीजन में अर्थव्यवस्था को भी बल

सरकारी विश्लेषकों का मानना है कि डीए में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ाएगी, जिससे त्योहारी सीजन में उपभोग और बाजार की गति तेज होगी। इसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

  • संक्षेप में निर्णय के मुख्य बिंदु
  • यूपी सरकार ने डीए/डीआर में 3% की बढ़ोतरी की।
  • अब 58% दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।
  • 1 जुलाई 2025 से प्रभावी रहेगा निर्णय।
  • मार्च 2026 तक 1960 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार।
  • कर्मचारियों और पेंशनरों दोनों को लाभ।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश