Yamuna Water Agreement : 32 साल पुराने यमुना जल समझौते पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
Yamuna Water Agreement : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में यमुना जल समझौते को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश रामुका के नेतृत्व में अलोदा तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और इस ऐतिहासिक समझौते का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Yamuna Water Agreement : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों को बताया ऐतिहासिक
भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश रामुका ने कहा कि राजस्थान, विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि 32 वर्षों से लंबित यमुना जल समझौते के साकार होने की उम्मीद कम थी, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निरंतर प्रयासों और दृढ़ संकल्प के चलते यह संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों पर भले ही सवाल उठाए गए हों, लेकिन उनका पूरा ध्यान इस परियोजना को आगे बढ़ाने पर था और आज उसका सकारात्मक परिणाम पूरे प्रदेश के सामने है।
Yamuna Water Agreement : अमित शाह और सीआर पाटील की मौजूदगी में हुआ समझौता
रामुका ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील की मौजूदगी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर किए। करीब 33,379 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 3,900 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। यमुना का पानी राजस्थान तक पहुंचाने के लिए 3.6 मीटर व्यास की तीन समानांतर भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 302 किलोमीटर होगी।
Yamuna Water Agreement : शेखावाटी के लाखों लोगों को मिलेगा पेयजल लाभ
इस परियोजना से सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के सैकड़ों गांवों और कस्बों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्षों तक कई नेताओं ने यमुना जल के नाम पर राजनीति की, लेकिन परियोजना को धरातल पर नहीं उतार सके। वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाया है।
Yamuna Water Agreement : बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार जांगिड़, मंडल महामंत्री मनीष योगी, कृष्ण कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, महेश शेषमा, संजय तिवाड़ी, एडवोकेट भानुप्रकाश सरोज, विकास खर्रा, अजय खाटू, अजय मिश्रा, अंशु शर्मा, प्रभाती लाल कुमावत, नरेंद्र सैनी, संजय पारीक, राकेश मुंडोतिया, सुरेश मील, हरिओम भातरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
READ MORE : AC Fire Safety : AC में आग क्यों लग रही है? बार-बार चेतावनी के बावजूद बढ़ रहे ब्लास्ट और अग्निकांड के मामले

