By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > राजस्थान > Cyber Crime : साइबर अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने लिया बड़ा फैसला
राजस्थान

Cyber Crime : साइबर अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने लिया बड़ा फैसला

Abhishek Singh
Last updated: May 28, 2026 6:56 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

REPORT BY : SUMAN

Contents
Cyber Crime : पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासCyber Crime : साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली की हुई समीक्षाCyber Crime : लाइव कॉल सुनकर परखी व्यवस्थाCyber Crime : R4C को जल्द पूरी तरह ऑपरेशनल करने के निर्देशCyber Crime : हेल्पलाइन 1930 को लेकर लिए गए बड़े फैसलेCyber Crime : सोशल मीडिया और AI तकनीक का होगा इस्तेमालCyber Crime : 41 साइबर सुरक्षा थानों की होगी मासिक समीक्षाअगले 30 दिनों में दिखेंगे बेहतर परिणाम

Cyber Crime : पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास

Cyber Crime : राजस्थान में साइबर अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास गुरुवार को जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और राजस्थान साइबर क्राइम एंड ऑपरेशन सेंटर (R4C) की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इस दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत का स्वागत किया।

Cyber Crime

Cyber Crime : साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने साइबर क्राइम सेल की संरचना, कार्यप्रणाली और हेल्पलाइन 1930 के संचालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर हेल्पलाइन को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाया जाए।मुख्य सचिव ने अगले 30 दिनों में विस्तृत पॉलिसी प्लान लागू करने का लक्ष्य तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साइबर अपराध नियंत्रण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

Cyber Crime : लाइव कॉल सुनकर परखी व्यवस्था

मुख्य सचिव ने पुलिस मुख्यालय में स्थापित साइबर क्राइम हेल्पलाइन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कई लाइव कॉल्स सुने और यह समझा कि शिकायतों की एंट्री, FIR दर्ज करने और जांच की प्रक्रिया किस तरह संचालित हो रही है।एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली और शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी क्षमता और विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करना जरूरी है।

Cyber Crime

Cyber Crime : R4C को जल्द पूरी तरह ऑपरेशनल करने के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने राजस्थान साइबर क्राइम एंड ऑपरेशन सेंटर (R4C) को जल्द पूरी तरह से ऑपरेशनल करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉल सेंटर सिस्टम में सुधार कर शिकायतों के निस्तारण को तेज और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत देना सरकार की प्राथमिकता है।

Cyber Crime : हेल्पलाइन 1930 को लेकर लिए गए बड़े फैसले

बैठक में साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 15 जून तक हेल्पलाइन 1930 पर उपलब्ध टेलीफोन लाइनों और कॉल ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि हर पीड़ित को तुरंत सहायता मिल सके।इसके अलावा साइबर अपराध रिपोर्टिंग और शिकायत निवारण की गुणवत्ता सुधारने के लिए मासिक रिपोर्ट प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।

Cyber Crime : सोशल मीडिया और AI तकनीक का होगा इस्तेमाल

प्रदेश के सभी साइबर थानों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी कार्रवाई और उपलब्धियों की जानकारी रोजाना सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाएं।मुख्य सचिव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर 1930 कॉल सेंटर को और अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनाया जाएगा।

Cyber Crime : 41 साइबर सुरक्षा थानों की होगी मासिक समीक्षा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि प्रदेश के 41 साइबर सुरक्षा पुलिस स्टेशनों के प्रदर्शन की मासिक समीक्षा की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराध की शिकायत दर्ज होने और संबंधित बैंक खातों को ब्लॉक करने में लगने वाले समय का गहन विश्लेषण किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।

अगले 30 दिनों में दिखेंगे बेहतर परिणाम

मुख्य सचिव ने विश्वास जताया कि आने वाले 30 दिनों में साइबर अपराध नियंत्रण व्यवस्था में सकारात्मक और प्रभावी बदलाव देखने को मिलेंगे।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह, एडीजी भूपेंद्र साहू, डीआईजी शांतनु सिंह और एसपी सुमित मेहरड़ा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

read more : Twisha Sharma Case : CBI की कार्रवाई में बड़ा अपडेट, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

TAGGED:Cyber CrimeHindi NewsnewsRajasthanTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?