By: Yoganand Shrivastva
आपने आसपास जब लोग दुनिया छोड़ गए , कविता आती है अमन – चैन – शान्ति के बीच .. इसके साथ ही कई काव्य रचनाओं ने विश्व मैत्री मंच के समारोह में श्रोताओं का मन जीत लिया | मौका अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच एवं हेमंत फाउंडेशन द्वारा राजधानी में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं हेमंत स्मृति सम्मान समारोह के आयोजन का था । इस राष्ट्रीय सम्मेलन में कई राज्यों से आए साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कैलाश पंत सहित अनेक साहित्यकार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। सम्मेलन में अरूराभ सौरभ को उनके काव्य संग्रह के लिए हेमंत स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। विश्व मैत्री मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संतोष श्रीवास्तव का कहना था की विश्व मैत्री मंच साहित्यकारों को आगे बढ़ाने के साथ ही उनकी उत्कृष्ट कृतियों के लिए उन्हें सम्मानित भी करता है। पहले विश्व मैत्री मंच में केवल महिलाएं जुड़ी हुई थी, बाद में इसमें लेखकों को भी शामिल किया गया। आज विश्व मैत्री मंच एक विशाल रूप ले चुका है।
महा कुंभ यात्रा के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़, बड़ा हादसा….यह भी पढ





