ट्रंप के आने से भारत में खुशी की बयार, यूरोप में बढ़ी टेंशन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

वॉशिंगटन: अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। इससे पहले पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत में ट्रंप के आने से खुशी की लहर है तो यूरोप में टेंशन बढ़ गई हे और कनाडा, चीन कुछ समझने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। ग्रीनलैंड पर वे पहले ही दावा ठोंक चुके हैं। उधर मुस्‍ल‍िम देशों में भी एक बेचैनी है। इस तरह का हाल एक सर्वे में बताया गया है। यूरोपीय काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने चेंजिंग वर्ल्ड पर एक सर्वे किया। इसमें पता चला कि कई देश ट्रंप के रवैये की वजह से टेंशन में हैं। क्‍योंकि राष्ट्रपति जो बाइडन के विपरीत ट्रंप काफी सौदेबाजी करते हैं। उन्‍हें इंटरनेशनल रिलेशन का मतलब सिर्फ व्यापार समझ आता है। इसकी वजह से अमेरिका के ज्‍यादातर देश हि‍ले हुए हैं। रूस और चीन जैसे विरोधियों के प्रति ट्रंप का दोस्‍ताना रिश्ता नजर आ रहा है, कि कनाडा या डेनमार्क जैसे नाटो देशों के साथ वे दुश्मनों की तरह व्‍यवहार कर रहे हैं। भारत में 82 प्रतिशत लोग ट्रम्प की जीत से खुश हैं। जबकि यूरोप में 28 प्रतिशत और यूनाइटेड किंगडम में 50 प्रतिशत लोग उनके आने से दुखी हैं। यूरोप में केवल 29 प्रतिशत और यूके में 19 प्रतिशत लोग ट्रम्प के सत्‍ता संभालने से खुश हैं। गैर-यूरोपीय देशों में, दक्षिण कोरिया एकमात्र ऐसा देश है जहां लोग ट्रम्प की जीत को लेकर उत्साहित नहीं हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत और सऊदी अरब जैसे गुटनिरपेक्ष देश ट्रंप के आने से खुश हैं। क्‍योंकि उनका मानना है कि ट्रंप से लेनदेन में वे ज्‍यादा लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं, जबकि बाइडन सिर्फ यूरोप के देशों से घिरे रहते थे। यूरोप नाराज है क्योंकि उसे चुनाव से सबसे अधिक नुकसान होने की संभावना है। सर्वेक्षण में पाया गया कि भारत ‘ट्रम्प का स्‍वागत करने वाले देशों में सबसे आगे है और यूरोप ‘नेवर ट्रम्पर्स’ में सबसे आगे है। ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को जोड़ने के लिए डेनमार्क पर आक्रमण करने की धमकी दी है। कनाडा को अपने देश में मिलाने का इरादा जताया है। इतना ही नहीं, पनामा को अपने अधीन करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई नाटो सहयोगी उनकी बात नहीं मानेगा तो वह रूस को “जो चाहे करने” के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Gautam Adani-Adani Group को मुश्किलों में डालने वाली Hindenburg Research बंद होगी, खबर से अडानी ग्रुप के शेयर उछले…यह भी पढ़े

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित